…तो क्या सलमान खान और दीपिका फिल्म में दिखाई देंगे साथ?

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस इस वक्त अपनी फिल्म छपाक के प्रमोशन में काफी मेहनत कर रही हैं। हाल ही में वह सलमान खान के साथ काम करने पर भी बोलीं। लंबे समय से दोनों के फैंस उन्हें साथ देखना चाहते हैं। जब दीपिका सलमान के शो पर अपनी फिल्म प्रमोट करने पहुंची तो लोग उनकी जोड़ी को देखते ही रह गए।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका को सलमान के साथ फिल्म करने के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि उनके फैंस यह हमेशा जानना चाहते हैं कि वे साथ कब आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि उनको अभी तक साथ में कुछ भी ऑफर नहीं हुआ है लेकिन वह उनके साथ फिल्म जरूर करना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोई सही फिल्म ही होगी तब ही वे साथ आ पाएंगे।

खैर, हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही दोनों बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। वहीं उनकी फिल्म छपाक 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है और दीपिका के ऑपोजिट विक्रांत मैसी नजर आएंगे।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *