भारतीय जन मानस पार्टी (युवाओं की एक नई राष्ट्रीय पार्टी) के प्रदेश प्रवक्ता श्री प्रह्लाद राय चौबे जी ने, भूपेष सरकार व विपक्ष को पूरी तरह अधिकारीयों पर अंकुश लगाने व भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम बताया है।
भुपेष सरकार येसी हो गई है जैसे दिया तले अंधेरा, क्योकिं अधिकारियों ने भुपेष सरकार को सरेआम गुमराह करते हुये, भ्रष्टाचार को चरम सीमा में पहुँचा दिया है, और विपक्ष में बैठी भाजपा भी अपना दायित्व ठीक से नहीं निभा पा रही, सिर्फ़ हल्ला-गुल्ला करके मिडिया में बने रहती है या उपस्थिति दर्ज कराती है, विपक्ष के दायित्व निभाने व सरकार को जगाने में पुर्णतया भाजपा असफल है!
प्रवक्ता ने कहा, एक्सप्रेस-वे जैसे बड़े पैमाने घोटाले में आजतक भूपेष सरकार कोई भी कार्यवाही करने में नाकाम रही, कांग्रेस के विधायक ने मिडिया व पेपरों में जोर-शोर से FIR दर्ज कराने की बात कही थी, पर उनकी सरकार होते हुए भी स्वयं विधायक आजतक FIR दर्ज कराने में नाकाम रहे।
अब एक नया घोटाला छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड व बिजली विभाग का सामने आया है, जिसके अधिकारियों के नाक के नीचे ही सरेआम बिजली चोरी हो रही है और हाउसिंग बोर्ड के कब्जे वालों मकानों में अवैध लोग रह रहे हैं, जिससे शासन को लाखों-करोड़ों का चुना लगाया जा रहा है,और अधिकारी शासन से हर महीने की लाखों रूपए की वेतन लेते हुए, सरेआम भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
अवैधानिक तरीके से रहने वालों के उपर या खिलाफ पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही, अवैधानिक तरीके से रहकर लोग कल को कोई जुर्म या शहर में घटनाओं का बड़ा अंजाम दे सकते हैं, पर पुलिस उदासीन है।
पुलिस भी कोई बड़ी घटना के इंतजार में हैं, पुलिस को अवैधानिक तरीके से रहने वालों की सूचना देने पर, सामान्य नागरिक को फयाना काट कर,पुलिस सामान्य आदमी को कोर्ट का चक्कर लगाने का निर्देश देते हुए, अपना पल्ला झाड़ लेती है, पुलिस ये नहीं सोचती की अवैधानिक तरीके से रहने वाला किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है, वैसे भी आये दिन महिलाओं के साथ बलात्कार, चोरी, हत्या, नक्सली हिंसा आदि जैसी घटनाओं की छत्तीसगढ़ प्रदेश में बढ़ोतरी हो रही है, और पुलिस अवैध तरीके से रहने वालों की सूचना देने पर, कोई कार्यवाही करने के बजाय, आम नागरिकों को फयाना (धारा 155) काट कर पल्ला झाड़ रही है
यह भूपेष सरकार की अधिकारियों पर कोई कंट्रोल नहीं होना, सीधा दर्शाता है और अधिकारी भूपेष सरकार को गुमराह करके, सरेआम भ्रष्टाचार व मनमानी कर रहे हैं, जिसका खामियाजा छत्तीसगढ़ की जनता भुगत रही है।
भाजमापा के प्रदेश प्रवक्ता श्री प्रहलाद राय चौबे जी ने छत्तीसगढ़ में विपक्ष की भूमिका में बैठी भाजपा को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, विपक्ष कमजोर है तभी सरकार को जगा नहीं पा रही, और सिर्फ हल्ला-गुल्ला करके मिडिया में बने रहने का ढोंग करती है।

