बिपाशा बसु के बर्थडे पर पति करण सिंह ग्रोवर की प्यारी विश

बीटाउन ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु का आज बर्थडे है। इस मौके को खास बनाते हुए उनकी पति और ऐक्टर करण सिंह ग्रोवर सोशल मीडिया पर बेहद प्यारी विश शेयर की है। इस पोस्ट में उनका अपनी पत्नी के लिए प्यार साफ झलकता नजर आता है।

करण ने बिपाशा के कुछ सेल्फी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। इसके साथ उन्होंने बर्थडे विश करते हुए लिखा, ‘आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई मेरी डार्लिंग स्वीट लिटिल बेबी बंबी पाई मंकी प्रिंसेस!’।

ऐक्टर ने आगे बिपाशा को खुशियां और सक्सेस विश करते हुए लिखा, ‘मैं प्रार्थना करता हूं कि आपको खूब सारी खुशियां, प्यार और सफलता मिले। आप इसी तरह हमेशा रोशन होती रहें। आप हम सभी के लिए भगवान का दिया तोहफा हैं, खासतौर से मेरे लिए! जन्म लेने के लिए शुक्रिया माई लव।’

वैसे बर्थडे पर करण और बिपाशा ने साथ में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड किया। इसकी झलक ऐक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिखी, जिसमें उन्होंने अपनी और करण की प्यारी सेल्फीज शेयर कीं और लिखा, ‘हैपी हैपी अपने हैपी बर्थडे पर’।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *