ऐसिड अटैक पीड़िता बनकर बाजार में निकलीं दीपिका पादुकोण, विडियो में देखें लोगों का रिऐक्शन

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘छपाक’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक सोशल एक्सपेरिमेंट का विडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने किरदार मालती का रूप लिए बाजार में घूमती नजर आ रही हैं।

इस विडियो में यह दिखाया गया है कि ऐसिड हमले से पीड़िता की स्किन और चेहरे को हो चुके डैमेज को देख दूसरे लोग कैसा रिऐक्शन देते हैं। इस एक्सपेरिमेंट का हिस्सा बनने के लिए दीपिका भी मालती का रूप धारण कर अन्य ऐसिड अटैक विक्टिम के साथ बाजार में घूमती दिखीं।

क्लिप में नजर आता है कि ऐसिड हमले की शिकार इन पीड़िताओं को देख लोग उनकी तरफ देखते रहे। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने उन्हें भी नॉर्मल इंसान की तरह ट्रीट किया और उनसे हंसते व मुस्कुराते हुए न सिर्फ बात की बल्कि मदद भी की।

इस एक्सपेरिमेंट के लिए दीपिका का जो मालती वाला मेकअप किया गया था, उसके कारण ऐक्ट्रेस जहां भी गई वहां उन्हें कोई नहीं पहचान पाया। विडियो के आखिर में दीपिका लोगों से नजरिए को बदलने की अपील करती दिखाई देती हैं।

बता दें कि, फिल्म ‘छपाक’ 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसमें दीपिका ऐसिड हमले की शिकार महिला का रोल निभाती नजर आने वाली हैं। फिल्म का बॉक्स ऑफिस मुकाबला अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल स्टारर मूवी ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ से होने वाला है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *