VIDEO: क्या दीपिका पादुकोण ने हटवा लिया है RK टैटू, ऐक्ट्रेस से मिला यह जवाब

दीपिका पादुकोण जब फिल्म ‘छपाक’ के प्रमोशन के लिए निकलीं तो उनके फैशन और नई हेयरस्टाइल के साथ ही लोगों का ध्यान उनकी गर्दन पर भी गया, जहां उनका पुराना RK टैटू नजर नहीं आ रहा था। इसे देखते ही लोगों ने अंदाजे लगाना शुरू कर दिए कि क्या ऐक्ट्रेस ने सच में यह टैटू हटवा लिया है या फिर उन्होंने इसे मेकअप से छिपाया हुआ है। अब खुद दीपिका ने इस पर रिऐक्शन दिया है।

इंटरव्यू में दीपिका से पूछा किया गया कि उनकी गर्दन पर टैटू दिखाई नहीं दे रहा है, इसे लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं। तो क्या उन्होंने सच में यह टैटू रिमूव करवा लिया है?

इस सवाल का दीपिका ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा, ‘मेरे बाल फिलहाल मेरी शर्ट के अंदर टक किए गए हैं, इसलिए मुझे पता नहीं कि टैटू वहां पर है या नहीं।’

बता दें कि, दीपिका ने यह टैटू रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहने के दौरान दोनों के प्यार की निशानी के रूप में बनवाया था। ब्रेकअप और रणवीर सिंह से शादी के बाद भी उनकी गर्दन पर इस टैटू को स्पॉट किया जाता था। वैसे ऐक्ट्रेस का टैटू को लेकर जवाब सुनकर यह तो तय है कि इस मामले को लेकर फिर से अंदाजा लगाने के अलावा और कोई चारा किसी के पास नहीं बचा है।

बात करें उनकी अपकमिंग फिल्म ‘छपाक’ की तो इसमें दीपिका एक ऐसिड अटैक विक्टिम का किरदार निभाने वाली हैं। मूवी 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *