
जी हां, किच्चा सुदीप ने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कर यह खुशखबरी अपने फैन्स से शेयर की है। अपने इस पोस्ट में उन्होंने कई तस्वीरों का कोलाज पोस्ट किया है, जिसमें सुदीप सलमान के साथ नजर आ रहे हैं और एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को उंगली दिखाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘जब आप अच्छा करते हैं तो हमेशा अच्छा होता है। सलमान खान ने मुझे इस लाइन पर भरोसा दिलाया है और उन्होंने मेरे घर पर सरप्राइज़ लैंडिग की और उनके साथ थी BMW M5. आपने जो मुझपर और मेरी फैमिली पर प्यार बरसाया है उसके लिए शुक्रिया सर। आप मेरे घर आए और आपके साथ काम करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’
बता दें कि ‘दबंग 3’ में सलमान और किच्चा सुदीप के जबरदस्त ऐक्शन सीन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। ‘दबंग 3’ इस फ्रैंचाइज़ी फिल्म की प्रीक्वल है, जिसमें सलमान खान के चुलबुल पांडे बनने की कहानी है। निर्देशक के रूप में प्रभुदेवा ने वह सब दिया है, जो सलमान खान के फैन्स देखना चाहते हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा सई मांजरेकर, सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान, किच्चा सुदीप, महेश मांजरेकर, नवाब शाह, वरीना हुसैन और डिंपल कपाड़िया हैं।
Source: Bollywood

