वाणी कपूर को ट्रोल ने कहा कुपोषण की शिकार, मिला जबरदस्त जवाब

सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह अक्सर काफी खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक मिरर सेल्फी शेयर की। उन्होंने जैसे ही तस्वीर शेयर की लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। फिर वाणी उनको कहां बख्शने वाली थीं!

एक ट्रोल ने लिखा कि क्या वह कुपोषण का शिकार हो गई हैं इस पर वाणी ने भी उनको मुंहतोड़ जवाब दिया। वाणी की तस्वीर पर ट्रोल ने कॉमेंट किया, क्या कुपोषण की शिकार हैं? इस पर वाणी ने लिखा, आप जीवन में कुछ प्रॉडक्टिव क्यों नहीं करते। प्लीज खुद पर इतने कठोर न बनें, जिंदगी बहुत अच्छी है… नफरत न फैलाएं।

वहीं वर्कफ्रंट पर बात करें तो वाणी को रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म में आखिरी बार देखा गया था। उन्होंने हाल ही में अपनी फिल्मों की चॉइस के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि वह और जॉनर्स में काम करना चाहती हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *