दिशा पाटनी ने मलंग के लिए कुछ इस तरह बनाई हॉट बॉडी

ने अपनी अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है और इसमें आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिकाओं में हैं। बीते दिनों मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था जिसे देखकर सबका एक्साइटमेंट बढ़ गया था।

अब ट्रेलर देखने के बाद पता चल रहा है कि इसमें आदित्य और दिशा की केमिस्ट्री के साथ अनिल और कुणाल भी काफी जबरदस्त अंदाज में दिखाई देने वाले हैं।

दिशा की ऐक्टिंग के अलावा फिल्म मे एक और चीज ने ध्यान खींचा वह है दिशा की फिट बॉडी। पहले सीन में वह ऑरेंज कलर की बिकीनी अपने वॉशबोर्ड ऐब्स दिखा रही हैं। उनका फिगर देखकर किसी को भी जलन हो सकती है और आपका भी मन तुरंत जिम जाने का करने लगेगा।

मलंग के लिए ऐसी फिजीक पाने के लिए दिशा ने काफी मेहनत की है। इसके विडियोज आपको उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिखाई दे सकते हैं। यहां हैं कुछ विडियोज जिन्हें आप भी देख सकते हैं।

कुछ दिन पहले फिल्म उस वक्त भी सुर्खियों में आई थी जब दिशा और आदित्य फिल्म के एक सीन में पानी के अंदर किस करते दिखे थे। इसके ट्रेलर में भी उनके कई किसिंग सीन दिखाई दे रहे हैं। मलंग 7 फरवरी 2020 को रिलीज हो रही है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *