CWG चैंपियनशिप: आईओए को विश्व तीरंदाजी का सपॉर्ट

नई दिल्लीभारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) को मार्च 2022 में तीरंदाजी की की मेजबानी के प्रस्ताव में विश्व तीरंदाजी (तीरंदाजी का वैश्विक महासंघ) का समर्थन मिला है। तीरंदाजी को बर्मिंगम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शामिल नहीं किया गया है जिसके कारण आईओए ने तीरंदाजी की राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप की मेजबानी का प्रस्ताव रखा था।

आईओए प्रमुख ने तीन जनवरी को राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) को पत्र लिखकर निशानेबाजी और तीरंदाजी की राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप की मेजबानी का प्रस्ताव रखा था। विश्व तीरंदाजी के महासचिव आम डाइलेन ने सोमवार को बत्रा को लिखे पत्र में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप की मेजबानी के आईओए के प्रस्ताव का समर्थन किया और कहा कि वह इस तरह के टूर्नमेंट की मेजाबनी के लिए हर जरूरी मदद मुहैया कराएगा।

पढ़ें,
डाइलेन ने लिखा, ‘हमें सीजीएफ को आपके प्रस्ताव की प्रति मिली है और हमें खुशी है कि भारत ने इस प्रस्ताव में तीरंदाजी को शामिल किया। राष्ट्रमंडल खेल मैत्री कार्यक्रम के तहत भारत में तीरंदाजी प्रतियोगिता कराने के प्रस्ताव को विश्व तीरंदाजी पूर्ण समर्थन देता है।’

उन्होंने कहा, ‘हम भारत सरकार, आईओए और आपके साथ मिलकर सभी चीजों और कार्यक्रम को अंतिम रूप देंगे लेकिन मिक्स्ड टीम स्पर्धाओं को भी शामिल करने का सुझाव देते हैं जो तोक्यो 2020 में भी शामिल है।’ निशानेबाजी के अंतरराष्ट्रीय महासंघ ने भी प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए भारत को पूर्ण समर्थन दिया है।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *