ननकाना साहिबः निंदा भी नहीं कर पाए इमरान

इस्लामाबाद
पर हुए हमले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अब भी स्पष्ट निंदा करने के बजाय दूसरों पर कीचड़ उछालने का काम कर रहे हैं। घटना के बाद भी इमरान ने एक विडियो ट्वीट कर कहा था कि यह विडियो यूपी का है, बाद में उन्हें ट्वीट हटाना पड़ा क्योंकि वह बांग्लादेश का था। इमरान ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि घटना उनके नजरिए से बिल्कुल अलग है और सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। हालांकि इमरान अपने ही देश में मानवाधिकारों की रक्षा करने में असमर्थ हैं।

इमरान खान ने अपनी कमी को छिपाने के लिए भारत का जिक्र करते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार किया जाता है। दरअसल सिख युवती के अपहरण के बाद पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ होने वाली ज्यादती एक बार फिर सामने आ गई थी। ननकाना साहिब पर हुए हमले में भी अपहरण करने वालों का परिवार ही नेतृत्व कर रहा था।

गौरतलब है कि शुक्रवार को पाकिस्तान के ननकाना साहिब में सैकड़ों की भीड़ ने हमला कर दिया था। लोगों ने गुरुद्वारे पर पत्थरबाजी की थी। इसके बाद पाकिस्तान में रहने वाले सिखों में दहशत का माहौल है।

पाकिस्तान पुलिस ने सिख युवती जगजीत कौर के अपहरण के आरोपी अहसान को गिरफ्तार किया था लेकिन बाद में छोड़ दिया। एक विडियो भी वायरल हो रहा था जिसमें एक कट्टरपंथी सिखों को ननकाना साहिब से भगाने और पवित्र शहर का नाम बदलकर गुलाम अली मुस्तफा करने की धमकी देता नजर आ रहा था। बाद में कट्टरपंथी ने एक और विडियो जारी करके माफी मांगी थी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *