भविष्य में फीमेल ऐक्टर्स की फिल्में कमाएंगी 500 करोड़ः विद्या बालन

बॉलिवुड की टैलंटेड ऐक्ट्रेस में से एक अपने बेबाक बयान के लिए जानी जाती हैं। वह महिला सशक्तिकरण के मुद्दों को लेकर अक्सर बात करती नजर आती हैं। ऐक्ट्रेस ने ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘तुम्हारी सुलु’, ‘बेगम जान’ जैसी महिला प्रधान फिल्मों में काम किया है। विद्या बालन ने आखिर बार फिल्म ‘मिशन मंगल’ में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार सहित तापसी पन्नू, निथ्या मेनन, कीर्ति कुल्हारी और सोनाक्षी सिन्हा भी दिखाई दी थीं।

विद्या बालन ने हाल ही में एक न्यूज पोर्टल से बात की। ऐक्ट्रेस ने महिला प्रधान फिल्मों को लेकर किए गए सवाल को लेकर कह कि आज अधिक संख्या में महिला प्रधान फिल्में बन रही हैं और अच्छी कमाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मिशन मंगल का क्रेडिट नहीं ले सकती हैं क्योंकि फिल्म में बड़े ऐक्टर अक्षय कुमार हैं। विद्या बालन ने कहा कि आने वाले कुछ समय में स्थिति बदल सकती है और फीमेल ऐक्टर्स की फिल्में 200 करोड़ या 500 करोड़ रुपये कमा सकती हैं। इसके अलावा ऐक्ट्रेस ने महिला प्रधान फिल्मों को लेकर बात की।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्या बालन फिल्म ‘शकुंतला देवी’ में दिखाई देंगी जो मई में रिलीज होगी। इस फिल्म में वह मशहूर मैथमेटिशन शकुंतला देवी का किरदार निभा रही हैं। अनु मेनन के निर्देशन में बन रही ‘शकुन्तला देवी’ में सान्या मल्होत्रा, अनु मेनन, जिस्शू सेनगुप्ता और अमित साध भी नजर आएंगे।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *