'तख्त' के लिए राजस्थान में रेकी कर रहे हैं करण जौहर

जब से प्रड्यूसर-डायरेक्टर ने अपनी अगली फिल्म ” की घोषणा की है तभी से यह चर्चा में है। इस मल्टी-स्टारर फिल्म में रणवीर सिंह, विकी कौशल, अनिल कपूर, करीना कपूर, जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर जैसे सितारे होंगे। यह फिल्म मुगल शासक औरंगजेब के दौर को दिखाएगी। जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।

करण जौहर अब फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन तलाश कर रहे हैं। हाल में करण ने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरीज शेयर की हैं जिसमें वह में फिल्म की शूटिंग लोकेशंस के लिए रेकी करते दिखाई दे रहे हैं। करण ने इन इस्टा स्टोरीज को शेयर करते हुए लिखा, ‘तख्त के लिए रेकी शुरू।’

बता दें कि फिल्म में विकी कौशल औरंगजेब, रणवीर सिंह दारा शिकोह, अनिल कपूर शाहजहां, करीना कपूर जहांआरा के किरदार में नजर आएंगे। फरवरी में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी और इसके 2021 में रिलीज होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि करण जौहर इस फिल्म को भारी-भरकम बजट से बनाएंगे।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *