विडियोः दुबई में फैमिली के साथ मस्ती कर रहीं सनी लियोनी

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर काफी संख्या में फॉलोवर हैं। वह आए दिन अपने फैंस के लिए विडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। फिलहाल वह अपने पति डेनियल वेबर और बच्चों निशा कौर, अशर सिंह और नोआ सिंह के साथ दुबई ट्रिप पर हैं। उन्होंने इस ट्रिप पर का विडियो और तस्वीर शेयर की हैं।

सनी लियोनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया है। इसमें वह स्केटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें उनके पति भी नजर आ रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐसा कहा जा रहा है कि सनी लियोनी ने ‘रंगीला’ (मलयालम), ‘मधुरा राजा’ (मलयालम), ‘वीरमादेवी’ (तमिल), ‘कोका कोला’ (हिंदी/तेलुगू) और ‘टीना & लोलो’ (हिंदी) फिल्म को साइन किया है। सनी लियोनी का कहना है कि वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ काम करके खुश हैं।

हाल ही में ऐक्ट्रेस टीवी के चर्चित शो बिग बॉस में नजर आई थीं। यहां पर उन्होंने सलमान खान के साथ बात की और कई फनी गेम्स खेले। बताते चलें कि हाल ही में सनी लियोनी ने एक विडियो पोस्ट किया था। इस विडियो में उनका कहना था कि वर्कप्लेस पर उत्पीड़न नहीं सहना चाहिए और उसकी शिकायत करनी चाहिए।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *