दीपिका पादुकोण संग रोमांस पर सिद्धांत चतुर्वेदी को मिली जान से मारने की धमकी, दिया मजेदार जवाब

कुछ दिनों पहले नेपोटिजम पर ने को मजेदार जवाब दिया था। इसके बाद अनन्या और सिद्धांत पर कुछ मजेदार मीम्स भी बने थे। अब एक बार फिर सिद्धांत चर्चा में हैं क्योंकि अगली फिल्म में उन्हें के साथ कास्ट किया गया है। दीपिका के साथ कास्ट किए जाने पर सिद्धांत को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी भी मिली जिसका उन्होंने बहुत मजेदार जवाब दिया।

दरअसल बताया जा रहा है कि अगली फिल्म में सिद्धांत का किरदार दीपिका से रोमांस करता नजर आएगा। इस पर एक यूजर ने सोशल मीडिया पर सिद्धांत को लिखा, ‘भाई मैं तेरा खून कर दूंगा अब। तुझे दीपिका को रोमांस करने का मौका मिल गया।’ इसके जवाब में सिद्धांत ने लिखा, ‘ठीक है, क्या करूं यार? एक कर लेंगे रोमांस, फिर खून कर देना मेरा तू ही। उसे बाद मैं ऐसे ही मर जाऊंगा रोमांस करते करते उनको।’

बता दें कि शकुन बत्रा की अगली फिल्म में सिद्धांत के साथ दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे को कास्ट किया गया है। इस बीच बता दें कि दीपिका अपनी आने वाली फिल्म ‘छपाक’ के प्रमोशन में बिजी हैं जो 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने जा रही है। अनन्या इस समय ईशान खट्टर के साथ ‘खाली पीली’ की शूटिंग कर रही हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *