'मलंग' ट्रेलरः आदित्य रॉय और दिशा पाटनी की हॉट केमिस्ट्री ले रही है जान

डायरेक्टर मोहित सूरी की अपकमिंग मल्टीस्टारर फिल्म ” के पोस्टर रिलीज होने के बाद लोग फिल्म का बेसब्री से इतजार कर रहे हैं। वहीं, अब फिल्म मेकर्स ने सोमवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, कुनाल खेमू और दिशा पाटनी नजर आएंगी। 2 मिनट 45 सेंकड के ट्रेलर को देखने के बाद आपको अंदाजा लग जाएगा फिल्म में भरपूर ऐक्शन और रोमांस है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि सभी ऐक्टर्स को जान लेने की बात करते हैं। आदित्य राय कपूर कहते हैं कि जान लेना मेरा नशा है, कुनाल खेमू कहते हैं कि जान लेना मेरी जरूरत है, अनिल कपूर कहते है कि जान लेना मेरी आदत है और दिशा पाटनी कहती हैं कि जान लेना मेरा मजा है। ट्रेलर देखकर लग रहा है कि फिल्म ड्रग्स और सीरियल कीलिंग के आसपास घूमेगी।

फिल्म आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की हॉट केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। वहीं अनिल कपूर पुलिस ऑफिसर के दमदार रोल में नजर आएंगे। कुनाल खेमू का भी काफी खतरनाक किरदार है। इसके अलावा फिल्म में पानी के अंदर भी सीन शूट किए गए हैं। यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *