देखें: गिटार बजा गाना गा रहीं धोनी की बेटी जीवा

नई दिल्ली
इन दिनों विंटर वकेशन का लुत्फ लेने पहाड़ों पर पहुंचे और जीवा अब इंस्टाग्राम पर खूब ऐक्टिव हैं। रविवार को एमएस धोनी ने नन्ही जीवा के सिंगिंग और गिटार प्लेइंग टैलंट से फैन्स को रू-ब-रू करवाया। धोनी अपने होटल रूम में हैं और वहां जीवा गिटार बजाते हुए एक प्यारा सा अंग्रेजी गाना गुनगुना रही हैं।

इस विडियो में जीवा ‘लैंड ऑफ हारमनी’ सॉन्ग गुनगुना रही हैं। इस विडियो को पोस्ट करते हुए धोनी ने कैप्शन दिया, ‘बर्फ उसका (जीवा) बेस्ट लेकर आई है।’ धोनी ने इस विडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और फैन्स जीवा के इस प्यारे से सॉन्ग को खूब इंजॉय कर रहे हैं।

इससे पहले जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शनिवार को धोनी और जीवा का स्नोमैन वाला विडियो भी पोस्ट किया था, जो फैन्स ने खूब पसंद किया था। उस विडियो में धोनी और जीवा मिलकर स्नोमैन बना रहे थे। हालांकि यह साफ नहीं है कि ये हंसनी पहाड़ी वादियां आखिर है कहां की। क्योंकि इन तस्वीरों और विडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने इसका जिक्र नहीं किया है।

वर्ल्ड कप 2019 में खेले गए सेमीफाइनल मैच के बाद से ही एमएस धोनी क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। इस बीच उनके संन्यास को लेकर भी खूब अटकलें लगाई गईं, लेकिन धोनी ने अभी तक इन अटकलों को गलत साबित किया है और आईपीएल के बाद वह टी20 वर्ल्ड कप टीम में अपनी एंट्री को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *