एस्पानयोल ने बार्सिलोना से ड्रॉ पर रोका, वु लेई छाए

मैड्रिड को ला लीगा फुटबॉल लीग के रोमांचक मुकाबले में तालिका में अंतिम स्थान पर चल रहे एस्पानयोल से 2-2 से संतोष करना पड़ा। चीन के वु लेई ने एस्पानयोल के लिए अंत में 88वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को अंक दिलाए। एस्पानयोल ने डेविड लोपेज की मदद से 23वें मिनट में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली थी। लेकिन लुईस सुआरेज ने 50वें मिनट में गोल कर बार्सिलोना को बराबरी दिलाई।

इसके 9 मिनट बाद ही आर्टुरो विडाल ने गोल कर बार्सिलोना को 2-1 से आगे कर दिया। सोलह मिनट पहले उसके खिलाड़ी फ्रेंकी डि जोंग को लाल कार्ड दिखाया गया जिससे एस्पानयोल के हौसले बुलंद हो गए और चीनी फॉरवर्ड वु लेई ने इसका फायदा उठाकर 88वें मिनट में गोल दाग दिया।

बार्सिलोना की टीम गोल अंतर के हिसाब से तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। लेकिन रियल मैड्रिड पर उसकी दो अंक की बढ़त खत्म हो गई जिसने गेटाफे पर 3-0 से शानदार जीत हासिल की। दोनों टीमों के 40-40 अंक हैं। एस्पानयोल 11 अंक से अंतिम 20वें स्थान पर है।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *