माल्मो में फुटबॉलर इब्राहिमोविच का स्टैच्यू तोड़ा

माल्मो (स्वीडन)उपद्रवियों ने माल्मो स्टेडियम के बाहर लगी स्वीडन के दिग्गज फुटबॉलर ज्लाटन की कांसे की प्रतिमा तोड़ दी। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले भी इस प्रतिमा की नाक को नुकसान पहुंचाया गया था लेकिन शनिवार रात को इसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। शनिवार देर रात किसी ने टूटी हुई प्रतिमा के बारे में पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि टूटी हुई प्रतिमा के करीब लिखा है ‘टेक अवे’ (यहां से दूर ले जाओ)। पुलिस ने बताया कि 3.5 मीटर ऊंची प्रतिमा जिस प्लेटफॉर्म पर लगी थी, उससे उखाड़ दी गई है। प्रतिमा नीचे गिरा दी गई है और उसका चेहरा एक जर्सी से ढंका था, जिस पर स्वीडिश टीम का बैज लगा था।

पढ़ें,

38 साल के इब्राहिमोविच ने 20 साल पहले माल्मो से ही अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की थी। अब वह इटली के क्लब एसी मिलान के लिए खेल रहे हैं। इससे पहले, उपद्रवियों ने स्टॉकहोम स्थित इब्राहिमोविच के घर को भी नुकसान पहुंचाया था। यह भी कहा जा रहा है कि इब्राहिमोविच ने स्टॉकहोम के फुटबॉल क्लब हैमरबाय में निवेश किया है जिससे माल्मो के फैंस नाखुश हैं।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *