ISL: केरल से हारा हैदराबाद, ओगबेच का 'डबल'

कोच्चिकेरला ब्लास्टर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां हैदराबाद एफसी को 5-1 से करारी शिकस्त दी और इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में पिछले 10 मैचों से मैच नहीं जीत पाने के क्रम पर विराम लगाया। हैदराबाद की तरफ से 14वें मिनट में बोबो ने गोल किया लेकिन इसके बाद केरला ब्लास्टर्स क्लब हावी हो गया।

मुकाबले में मेजबान टीम की तरफ से बार्थोलोमेव ओगबेच (33वें ओर 75वें मिनट) ने 2 गोल किए जबकि वाल्टको द्रोबारोव (39), राफेल मेस्सी बाउली (45वें) और सत्यसेन सिंह (59वें मिनट) ने 1-1 गोल किया।

यह केरल टीम की इस सीजन में दूसरी जीत है। इससे पहले उसने सीजन के पहले मैच में एटीके को हराया था। इस जीत से मिले तीन अंकों के साथ केरल के पॉइंट्स टेबल में 11 मैचों में 11 अंक हो गए हैं और उसकी टीम दो स्थान आगे सातवें स्थान पर पहुंच गई है। हैदराबाद टीम को मौजूदा सीजन के अपने 11 मैचों में 8वीं शिकस्त झेलनी पड़ी।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *