
एयरलाइंस कार्रवाई की प्रक्रिया जल्द कर सकता है शुरू
एयरलाइन ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि दुर्व्यवहार करनेवाले यात्रियों को में डालने की प्रक्रिया पर हम विचार कर रहे हैं। इसके लिए जरूरी जांच की जा रही है। भारत में नो फ्लाई लिस्ट में खराब बर्ताव करनेवाले यात्रियों को डाला जा सकता है। इस लिस्ट में शामिल यात्रियों पर आजीवन हवाई सेवा करने पर बैन लगाया जा सकता है।
एयर इंडिया मैनेजमेंट ने मागी रिपोर्ट
डीजीसीए चीफ अरुण कुमार ने बताया, ‘हमने एयर इंडिया से दुर्व्यवहार करनेवाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।’ एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने कहा, ‘एयर इंडिया 865 2 जनवरी को तकनीकी खराबी के कारण देर थी। मैनेजमेंट ने क्रू मेंबर्स से कुछ यात्रियों के उत्पात करने को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मंगाई है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही अगला ऐक्शन लिया जाएगा।’
तकनीकी खराबी के कारण 8 घंटे की देरी हुई
24 साल पुराने अग्र नाम के B747 (VTEVA) को AI 865 को गुरुवार दो जनवरी को सुबह 10.10 बजे ऑपरेट करना था। नौ बजकर 15 मिनट तक यात्रियों की बोर्डिंग पूरी हो गई थी, लेकिन 10 बजे के आसपास फ्लाइट में कोई तकनीकी खराबी के बारे में पता चला। दोपहर के करीब 2 बजकर 20 मिनट में यात्रियों को विमान से उतरकर दूसरे विमान में जाने का निर्देश दिया गया। तकनीकी खराबी दूर नहीं हो सकी इसलिए यात्रियों को दूसरे विमान से मुंबई भेजा गया। 8 घंटे से अधिक की देरी के कारण कुछ यात्रियों ने बहुत हंगामा किया।
Source: National

