विकी कौशल की एक्स कहे जाने पर भड़कीं ऐक्ट्रेस हरलीन सेठी

कोरियोग्राफर मेल्विन लोयस के साथ डांस विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ऐक्ट्रेस इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। इसके अलावा ‘उड़ी’ फेम ऐक्टर के साथ अपने कथित रिलेशन को लेकर भी हरलीन सुर्खियों में रही थीं। पिछले दिनों खबर आई थी कि कटरीना के कारण विकी और हरलीन का ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की थी। एक इंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए अपने इंटरव्यू में हरलीन ने कहा था कि वह डेटिंग और ब्रेकअप की अफवाहों से परेशान नहीं होती हैं। लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है।

हरलीन ने कथित तौर पर कहा कि वह हरलीन सेठी के रूप में ही अपनी पहचान रखना पसंद करेंगी, न कि किसी एक्स के रूप में। उन्होंने आगे कहा था, ‘मुझे लगता है कि किसी और को भी मेरा पूर्व प्रेमी कहना ठीक नहीं होगा।’ हाल ही में, एक ऑनलाइन पोर्टल ने हरलीन सेठी से जुड़ी 10 बातों के बारे में एक विडियो जारी किया था। लेकिन विडियो की हेडलाइन हरलीन पसंद नहीं आई। इसके बाद हरलीन ने पोर्टल को उन्हें ” कहने को लेकर लताड़ लगाई है।

वर्कफ्रंट की बात करें, तो हरलीन ‘लव, बाइट्स’ ब्रोकेन बट ब्यूटिफुल’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थी कि विकी से अलग होने के बाद हरलीन डिप्रेशन में चली गई थीं। डिप्रेशन से निपटने के लिए हरलीन अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय गुजार रही हैं, जो उनके साथ हर स्थिति में खड़े रहे हैं। विकी और हरलीन के ब्रेकअप के बीच ऐसी खबरें हैं कि इसकी वजह ऐक्टर की कटरीना कैफ से बढ़ती नजदीकियां थीं। वहीं भूमि पेडनेकर के साथ भी विकी का नाम जोड़ा जा रहा था।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *