सचिन, लक्ष्मण समेत दिग्गजों ने इरफान को दी शुभकामनाएं

नई दिल्लीवर्ल्ड टी20-2007 विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे ऑलराउंडर ने शनिवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। साल 2003 में इंटरनैशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले ‘स्विंग के किंग’ इरफान को उनकी ‘सेकंड इनिंग्स’ के लिए सचिन तेंडुलकर, वीवीएस लक्ष्मण समेत दिग्गजों ने शुभकामनाएं दीं।

दिग्गज सचिन ने ट्विटर पर लिखा, ‘क्रिकेट बॉल को स्विंग करने से लेकर बैट से लंबे शॉट हिट करने तक, आपने देश को गौरवान्वित होने के कई बार मौके दिए। आपके साथ खेलने का अलग ही मजा रहा। आप सेकंड इनिंग्स को भी इंजॉय करिए, जैसे आपने पहली की।’

35 वर्षीय इरफान ने इस मौके पर कहा, ‘यह मेरे लिए भावुक पल है, लेकिन यह ऐसा पल है जो हर खिलाड़ी की जिंदगी में आता है। छोटी जगह से हूं और मुझे सचिन तेंडुलकर और सौरभ गांगुली जैसे महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला, जिसकी हर किसी को तमन्ना होती है।’

पढ़ें,

दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, ‘एक क्रिकेटर ही नहीं जम्मू कश्मीर के युवा क्रिकेटरों के मेंटॉर के रूप मे आपने जो कुछ हासिल किया उस पर आप गर्व कर सकते हो। दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं।’

क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हरभजन ने ट्वीट किया, ‘दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं मेरे भाई इरफान पठान। एक चैंपियन गेंदबाज और मैदान पर कभी हार नहीं मानने वाला योद्धा। शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार।’

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने लिखा, ‘शानदार करियर के लिए इरफान पठान को बधाई।’

केदार जाधव ने लिखा, ‘जो आपने देश के लिए क्रिकेट मैदान पर किया, उसके लिए धन्यवाद इरफान पठान।’

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *