सुष्मिता सेन ने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के बर्थडे पर किया प्यारा सा पोस्ट

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सुष्मिता सेन लंबे समय से फिल्मों से भले दूर चल रही हों, लेकिन चर्चा में अक्सर रहती हैं। इसकी एक वजह है सोशल मीडिया पर उनकी पर्सनल तस्वीरें। खासकर जब से सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर अपने ‘रोहमांसिंग’ लाइफ का जिक्र किया है, तब से दोनों बॉलिवुड की पसंदीदा कपल बन चुके हैं। पिछले साल दोनों ने सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें शेयर की, जो दोनों के बेहद करीब होने की कहानी कहते हैं। आज रोहमन का जन्मदिन है और इस खास मौके पर सुष्मिता ने एक बार फिर अपने प्यार के लिए खूबसूरत सा मेसेज लिखा है।

इंस्टाग्राम पर रोहमन के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर सुष्मिता ने उन्हें बर्थडे विश किया है। सुष्मिता ने विश करते हुए लिखा है, ‘हैपी बर्थडे माय बाबुश। ईश्वर की कृपा रहे और तुम्हें वो सब मिले जो डिज़र्व करते हो। मुझे तुम पर बहुत गर्व है। तुम मेरी लाइफ के रोहमांस हो और भगवान का दिया शानदार गिफ्ट हो। तुम्हें यह जरूर पता होना चाहिए कि ये तीनों एंजेल्स तुमसे कितना प्यार करती हैं और हमेशा करती रहेंगी। स्वस्थ रहो और हमेशा खुश रहो। चीयर्स बर्थडेबॉय।’

रोहमन से केवल सुष्मिता ही नहीं बल्कि उनकी दोनों बेटिया रिनी और आलिसा भी काफी क्लोज़ हैं। हाल ही में सुष्मिता ने कई विडियो और कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिनमें वे साथ वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले चारों कुछ हॉलिडे पर भी साथ जा चुके हैं, जिसकी तस्वीरें और विडियो सुष्मिता अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर चुकी हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो 10 साल के लंबे गैप के बाद हाल ही में सुष्मिता ने फिल्मों में कमबैक की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी। उन्होंने साल 2010 में तब ब्रेक ले लिया था जब छोटी बेटी अलिसा को गोद लिया था। सुष्मिता आखिरी बार अनीस बज़्मी की ‘नो प्रॉब्लम’ में नजर आई थीं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *