
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 283 रनों के साथ की। मैथ्यू वेड दूसरे दिन अपने खाते में एक भी रन नहीं जोड़ पाए। वह 22 के निजी स्कोर पर विल सोमरविले का शिकार बने। ट्रेविस हेड सिर्फ 10 रन बना पाए। निचले क्रम में टिम पेन ने लाबुशाने के साथ 79 रनों की साझेदारी की। इस बीच लाबुशाने अपने करियर का पहला दोहरा शतक जमा चुके थे। पेन भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन कोलिन डी ग्रांडहोम की गेंद पर वह चूक गए और बोल्ड हो गए।
देखें स्कोरकार्ड-
कप्तान के बाद लाबुशाने भी 416 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 363 गेंदों का सामना कर 19 चौके और एक छक्का लगाया। जेम्स पैटिनसन (2), पैट कमिंस (8) के जल्दी आउट होने के बाद लगा की टीम सिमटने वाली है। हालांकि मिशेल स्टार्क ने 21 गेंदों पर 22 रन बनाकर टीम को 450 के पार पहुंचाया। वह टीम के आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। न्यू जीलैंड के लिए डी ग्रांडहोम, वेग्नर ने तीन-तीन विकेट लिए। टॉड एस्ले के हिस्से दो सफलताएं आईं। मैट हेनरी और सोमरविले ने एक-एक विकेट लिए।
Source: Sports

