अमेरिका ने क्यूबा के डिफेंस चीफ पर लगाया बैन

वॉशिंगटन
के विदेश मंत्रालय ने के रक्षा प्रमुख के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंत्रालय का कहना है कि जनरल लियोपोल्डो सिंट्रा फ्रियास ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के शासन का समर्थन करके मानवाधिकारों का उल्लंघन किया है।

मंत्रालय ने कहा कि रिवॉल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज ऑफ क्यूबा (एमआईएनएफएआर) के प्रमुख जनरल लियोपोल्डो सिंट्रा फ्रियास मादुरो की वामपंथी सरकार को अपदस्थ करने की कार्रवाई में रोड़ा अटकाने के जिम्मेदार हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि एमआईएनएफएआर वेनेजुएला में व्यापक स्तर पर मानवाधिकार के उल्लंघन में शामिल है, जिसमें मादुरो के खिलाफ बोलने वाले वेनेजुएला के लोगों के साथ क्रूरता, अमानवीय बर्ताव, दंड और उत्पीड़न शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘वेनेजुएला के लोगों को डरा-धमकाकर वेनेजुएला में लोकतंत्र को तबाह करना एमआईएनएफएआर और क्यूबा सरकार का लक्ष्य है।’ इस घोषणा के साथ ही फ्रियास और उनके दो बच्चों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *