माउंट हुड से 500 फुट गिर बचा भारतवंशी किशोर

वॉशिंगटन
कनाडा निवासी भारतीय मूल का 16 वर्षीय एक पर्वतारोही अमेरिका के तटीय राज्य ओरेगन की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट हुड से 500 फुट नीचे गिरने के बाद भी चमत्कारिक तरीके से बच गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, कनाडा के सुर्रे निवासी मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ कर रहा था। यह उसका 90वां पर्वतारोहण प्रयास था।

इसी दौरान बर्फ पर उसका पैर फिसल गया और वह पर्वत के ‘द पीयर्ली गेट्स’ नामक हिस्से से ‘डेविल्स किचन’ क्षेत्र में गिर गया। गुरबाज इस खतरनाक हादसे में बच गया। उसकी एक टांग जरूर टूट गई। बचाव और तलाश कर्मियों के एक दल ने लगभग 10,500 फुट की ऊंचाई पर फंसे गुरबाज को बचाया। इस अभियान में काफी समय लगा। माउंट हुड अमेरिका के ओरेगन प्रांत की सर्वोच्च पर्वत श्रृंखला है।

अमेरिकी वन सेवा के अनुसार यह देश की बर्फ से ढकी ऐसी पर्वत श्रृंखला है जहां सबसे ज्यादा लोग पर्वतारोहण करने पहुंचते हैं। गुरबाज के पिता रिशमदीप सिंह ने कहा, ‘उसने (गुरबाज) सोचा कि कहीं तो रुक जाएगा। लेकिन वह इतनी तेजी से गिर रहा था कि खुद को रोक नहीं पाया।’

किशोर उम्र के गुरबाज ने कहा, ‘जब मैंने घटना के बाद अपने हेलमेट को देखा तो वह पूरी तरह बेकार हो चुका था…मैं बहुत भाग्यशाली हूं।’ उसने कहा कि उसके प्रशिक्षण और हेलमेट की वजह से उसे ज्यादा चोट नहीं लगी। पोर्टलैंड स्थित एक अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया गया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *