महिला की हरकत से झल्लाए पोप फ्रांसिस


नए साल की पूर्व संध्या पर लोगों को आशीर्वाद दे रहे थे तभी वह एक महिला पर भड़क गए। पोप जब लोगों से रूबरू हो रहे थे तभी एक महिला ने उनका हाथ पकड़कर खींच लिया। इसपर नाराज होकर पोप ने महिला के हाथ पर मार दिया। बाद में पोप ने इस घटना पर माफी भी मांगी।

दरअसल जब पोप फ्रांसिस लोगों से मिल रहे थे तभी एक महिला ने जोर से आवाज दी। शायद वह पोप से बात करना चाहती थी। महिला ने जोर से पकड़कर पोप को अपनी ओर खींच लिया। इसपर उन्होंने महिला के हाथ पर मार दिया और चले गए। बाद में सार्वजनिक प्रार्थना के बाद पोप फ्रांसिस ने इस व्यवहार के लिए माफी भी मांगी।

पोप फ्रांसिस ने सभा के बाद कहा, ‘मैं अपने व्यवहार के लिए माफी मांगना चाहता हूं। मैंने आपा खो दिया था जो कि बुरा उदाहरण है। मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए थे।’

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *