T20I: भारत दौरे के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान

कोलंबोपूर्व कप्तान को भारत के खिलाफ पांच जनवरी से गुवाहाटी में शुरू होने वाली तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए बुधवार को श्रीलंका की टीम में चुना गया। इस 32 वर्षीय ऑलराउंडर ने 16 महीने तक बाहर रहने के बाद श्रीलंका की टी20 टीम में वापसी की है। मैथ्यूज ने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय अगस्त 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

श्रीलंका क्रिकेट ने बयान में कहा कि 16 सदस्यीय टीम की अगुवाई तेज गेंदबाज करेंगे। शुरू में तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप को टीम में रखा गया था, लेकिन अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो जाने के कारण उनकी जगह पर एक अन्य तेज गेंदबाज कासुन राजिता को लिया गया है। श्रीलंकाई टीम गुरुवार को भारत पहुंचेगी।

टीम इस प्रकार है
लसिथ मलिंगा (कप्तान), दानुष्का गुणतिलका, अविष्का फर्नांडो, एंजिलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, कुसाल परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डिसिल्वा, इसुरु उडाना, भानुका राजपक्षे, ओशदा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, लाहिरु कुमारा, कुसाल मेंडिस, लक्षण संदाकन और कासुन राजिता।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *