वेनेजुएला: जेल में फायरिंग, 10 कैदियों की मौत

कारकसवेनेजुएला के एक जेल में झड़प में की सूचना आ रही है। मानवाधिकार समूह उना वेनतना ए ला लिब्रेटिड ने मंगलवार को बताया कि उत्तर-पश्चिमी राज्य जूलिया स्थित कैबीमास जेल में सोमवार शाम हुई झड़प में कम से कम चार ग्रेनेड विस्फोट किए गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात भर जेल में फायरिंग होती रही। वेनेजुएला अधिकारियों ने दंगों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

अंतरराष्ट्रीय मीडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार, एनजीओ ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि स्थानीय लोगों ने सोमवार की देर रात जेल के पास भारी विस्फोट की आवाज सुनी। आसपास रहनेवाले लोगों का कहना है कि विस्फोट के बाद पूरी रात गोलियों की आवाज भी सुनाई देती रही। अभी तक प्रशासन ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

वेनेजुएला की जेलों में हिंसक झड़प और गैंगवार की कई घटनाएं हो चुकी हैं। देश में कई डिटेंशन सेंटर हैं जिनमें क्षमता से अधिक कैदियों को रखा जाता है। बिगड़ती अर्थव्यवस्था के साथ वेनेजुएला में इस वक्त कई तरह की और परेशानियां भी चल रही हैं। देश में बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक सुधार के मुद्दों पर व्यापक स्तर पर प्रदर्शन हो रहे हैं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *