कुछ अच्छे खिलाड़ियों के साथ करार करेंगे : ओली गनर

मैनचेस्टरइंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के मैनेजर सोल्सजाएर ने कहा है कि वह जनवरी में कुछ अच्छे करार को लेकर आशान्वित हैं। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब एर्लिंग हालांद के साथ करार नहीं कर पाई जबकि बोरूसिया डॉर्टमंड ने उसे पीछे छोड़ते हुए इस प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी के साथ करार कर लिया।

ओली गनर ने कहा है कि टीम प्रबंधन से उनकी बात चल रही है और वह जनवरी में टीम के लिए जरूरी खिलाड़ियों के साथ करार को लेकर आशान्वित हैं। सोल्सजाएर ने ईएसपीएनएफसी से कहा, ‘मैं हमेशा आशावादी रहता हूं। मैं सही समय पर टीम के लिए जरूरी खिलाड़ियों के साथ करार करूंगा। इस संबंध में टीम प्रबंधन से बात चल रही है।’

पढ़ें,

उन्होंने साथ ही कहा कि क्लब ऐसे खिलाड़ियों के साथ करार नहीं करेगा जिनसे उनकी टीम का मनोबल गिरने का खतरा हो। उन्होंने कहा कि मौजूदा खिलाड़ियों के बीच आपस में काफी अच्छे संबंध हैं और इसे खराब नहीं किया जाएगा।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *