मंत्री नहीं बने नेताजी तो कांग्रेस समर्थकों का उत्पात

पुणे महाराष्ट्र के पुणे जिले में के कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ किया। पुणे की भोर सीट से कांग्रेस के विधायक के समर्थकों ने उन्हें महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने को लेकर मंगलवार को यहां पार्टी कार्यालय पर हमला किया।

पढ़ें:

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को 36 मंत्रियों को शामिल कर महीने भर पुराने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। मंत्रिमंडल में अब 43 सदस्य हो गए हैं। पुलिस ने यहां बताया कि थोप्टे के समर्थकों ने यहां कांग्रेस भवन पर हमला किया और उसमें तोड़फोड़ की। उन्होंने थोप्टे को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने पर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की। थोप्टे पूर्व मंत्री अनंतराव थोप्टे के बेटे हैं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की विकास अघाड़ी सरकार में मंत्री नहीं बनाए जाने के बाद कांग्रेस के राजनीतिक परिवारों के समर्थकों के बीच नाराजगी फैल गई है। पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी और सोलापुर से तीन बार की विधायक प्रणीति, थोर से संग्राम थोप्टे, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ऐसे नेताओं में हैं, जिन्हें मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल नहीं किया गया है।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *