शाहरुख को फैन की धमकी, 1 जनवरी को फिल्‍म अनाउंस नहीं की तो कर लूंगा सूइसाइड

बॉलिवुड सुपरस्‍टार आखिरी बार डायरेक्‍टर आनंद एल राय की फिल्‍म ‘जीरो’ में नजर आए थे। फिल्‍म में ऐक्‍टर के ऑपोजिट अनुष्‍का शर्मा और कटरीना कैफ जैसी ऐक्‍ट्रेसेस नजर आई थीं। हालांकि, फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी और फिर शाहरुख ने फिल्‍मों से ब्रेक ले लिया।

किंग खान के फैंस उनकी अगली फिल्‍म का लंबे वक्‍त से बेसब्री से इंतजार रहे हैं। ऐक्‍टर के फिल्‍म साइन करने से जुड़ी अब तक कई खबरें सामने आ चुकी हैं लेकिन अभी तक कुछ भी ऑफिशल नहीं हो सका है। लोगों को लग रहा था कि बीते शाहरुख के बर्थडे यानी 2 नवंबर को उनके अगले प्रॉजेक्‍ट का अनाउंसमेंट हो जाएगा लेकिन तब भी ऐसा कुछ नहीं हुआ।

अब ऐसा लग रहा है कि सुपरस्टार के फैंस उनकी अगली फिल्‍म का और ज्‍यादा इंतजार नहीं कर सकते हैं। कई सारे लोगों ने ट्विटर पर #WeWantAnnouncementSRK ट्रेंड कराना शुरू कर दिया।

इस हैशटैग को यूज करते हुए फैंस ने शाहरुख से रिक्‍वेस्‍ट की कि वह जल्‍द से जल्‍द फिल्‍म की घोषणा करें। एक यूजर ने लिखा, ‘खान साब, बहुत हो गया। जीरो के बाद से कोई फिल्‍म नहीं देखी है क्‍योंकि कोई एक्‍साइटमेंट नहीं रह गया है। अब आपको गुड न्‍यूज देनी होगी, चाहे धूम साइन करिए या फिर डायरेक्‍टर ऐटली की अगली फिल्‍म, प्‍लीज। आप इंडस्‍ट्री के चार्म हैं।’

वहीं, एक दूसरे यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि अगर आपने 1 जनवरी को अपनी अगली फिल्‍म अनाउंस नहीं की तो मैं सूइसाइड कर लूंगा। फिर कह रहा हूं, सूइसाइड कर लूंगा।’हालांकि, इस यूजर ने बाद में ट्वीट हटा लिया।

देखें, फैंस के ट्वीट्स:

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *