
रोेहित शेट्टी ने बताया कि कटरीना फिल्म में एक डॉक्टर के रोल में नजर आने वाली हैं। ‘गोलमाल’ के डायरेक्टर ने यह भी बताया कि कटरीना एक क्विज मास्टर की तरह हैं क्योंकि वह बहुत सारे सवाल पूछती रहती हैं। उन्होंने कहा, ‘वह बहुत सारे सवाल पूछती हैं…क्या यह ठीक है? क्या यह सही है? मैं उसे बताता था कि वह सुंदर दिख रही है, लेकिन एक समय के बाद मैं जवाब देना बंद कर देता था।’ कुछ दिन पहले ही रोहित की फिल्म ‘सिम्बा’ के एक साल पूरे हुए हैं।
इस मौके पर रोहित ने फिल्म का एक टीजर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने ‘सूर्यवंशी’ की झलक दिखाई थी। इस टीजर में रणवीर सिंह, अजय देवगन और अक्षय कुमार नजर आए थे। जानकारी के अनुसार, इस फिल्म में कटरीना और अक्षय फेमस सॉन्ग ‘टिप टिप बरसा पानी’ के रीक्रिएशन में नजर आएंगे। कटरीना और फराह खान ने ‘बिहाइंड द सीन’ विडियो शेयर किया था, जिसे देखकर सभी फैन काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 27 मार्च, 2020 को रिलीज होगी।
Source: Bollywood

