
मशहूर ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लैटफॉर्म ‘बुक माय शो’ के द्वारा टिकट बिक्री के आंकड़े जारी किए गए हैं। साल 2019 में ‘बुक माय शो’ ने विभिन्न भाषाओं में 1880 से अधिक फिल्मों की मेजबानी की और 8.6 मिलियन से अधिक यानी लगभग 86 लाख टिकटों की बिक्री के साथ ‘’ सबसे ज्यादा बिकने वाली हॉलिवुड फिल्म बन गई। इस हॉलिवुड फिल्म में मार्वल के सभी सुपरहीरोज नजर आए थे और एक सुपरहीरो की विदाई ने फैन्स को रुला दिया था। फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 19,925 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
इस क्रम में दूसरे पायदान पर विक्की कौशल की फिल्म ‘’ है। ‘बुक माय शो’ प्लेटफॉर्म पर ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ की टिकट की बिक्री 5.7 मिलियन से अधिक यानी लगभग 57 लाख रही है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सर्वाधिक टिकट बिक्री की श्रेणी में इन दोनों फिल्मों के बाद क्रमश: ‘कबीर सिंह’, ‘साहो’, ‘वॉर’, ‘द लायन किंग’ और ‘मिशन मंगल’ है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Source: Bollywood

