मुंबई: तीसरी बार महिला की सिरकटी लाश मिली

मुंबई
मुंबई में घाटकोपर इलाके में एक नाले में महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ऐसा एक महीने में तीसरा मामला है। महिला का शव क्षत-विक्षत स्थिति में था, घुटने के नीचे से गायब था और एक बेडशीट में लिपटा हुआ था। विद्याविहार में नवल गेट के पास शव को देखकर आस-पास गुजरने वाले लोगों ने घाटकोपर पुलिस को अलर्ट किया।

पुलिस ने कहा कि घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाशे जा रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि शव किसने फेंका। पुलिस के अनुसार, महिला को किसी दूसरी जगह मारा गया होगा और शव को विद्याविहार में फेंका गया है। एक अधिकारी ने बताया, ‘सबसे जरूरी चीज शव की शिनाख्त करना है जिससे हम मामले की तेजी से जांच कर सके। हम लापता लोगों के रेकॉर्ड देख रहे हैं।’

आस-पास गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचित किया
जोनल डीसीपी अखिलेश सिंह ने बताया, ‘हमने राजावाड़ी अस्पताल में महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घाटकोपर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मर्डर और सबूतों से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।’ आस-पास गुजरने वालों लोगों ने विद्याविहार रोड पर एक नाले के पास खून से सनी बेडशीट देखी और तुरंत पुलिस को सूचित किया। एक अधिकारी ने बताया, ‘पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हमें हत्या के समय का पता चल सकेगा।’

एक महीने में तीसरा मामला
यह एक महीने में तीसरा मामला है। इससे पहले दो दिसंबर को महीम दरगाह के पास अरब सागर में एक सूटकेस मिला था जिसमें एक शर्ट, एक स्वेटर, ट्राउजर के साथ-साथ शख्स का एक हाथ, एक पैर और गुप्तांग देखकर लोगों के होश उड़ गए। दूसरे मामले में चेंबुर के पास एक नाली में जूट का बैग बहता हुआ मिला था। बैग के अंदर सड़ी-गली हालत में एक शव था जिसके अंग पूरी तरह गायब हो चुके थे।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *