पॉर्न स्टार्स को बताया प्रदर्शनकारी, ट्रोल हुए पाक नेता

नई दिल्ली
भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का विरोध करने के चक्कर में पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री और सेनेटर अब्दुल रहमान मलिक सोमवार को एक पॉर्नस्टार की तस्वीर साझा कर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। मलिक ने पॉर्न स्टार की तस्वीरें भारत में सीएए प्रदर्शन में शामिल लड़कियां बताकर शेयर की, लेकिन गलती का अहसास होने पर उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया।

मिया खलीफा और नादिया अली की तस्वीरें शेयर कीं
अक्षय नाम के यूजर ने लिखा, ‘सर, भारतीय क्षेत्रीय फिल्मों की प्रभावशाली अभिनेत्रियों ने हिजाब पहनकर नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए) का विरोध करनेवाले भारतीय मुसलमानों के साथ एकजुटता दिखाई है। उन्हें सलाम, मोदी जल्द ही देंगे इस्तीफा।’ इसके जवाब में तस्वीरों को पोस्ट करते हुए संघीय जांच एजेंसी के अधिकारी रहे रहमान मलिक ने लिखा, ‘मे गॉड ब्लेस हर (अल्लाह उस पर रहम करे)।’ ये तीन तस्वीरें अलग-अलग लड़कियों की थीं। इनमें से दो पॉर्नस्टार मिया खलीफा और नादिया अली हैं। उनके इस पोस्ट पर ट्विटर यूजर्स ने उनकी खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी।

पढ़ें :

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए पूर्व पाक मंत्री
अपनी गलती का एहसास होने पर पूर्व पाक मंत्री ने तुरंत अपनी पोस्ट को हटा दिया। तब तक यूजर्स उनकी इस पोस्ट का स्क्रीन शॉर्ट ले चुके थे। इसके बाद उन्हें जमकर भारतीय यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘आ गया लपेटे में।’ एक अन्य ने लिखा, ‘एक नादिया अली है, एक मियां खलीफा और कौन है?’ एक अन्य ने लिखा, ‘एकजुटता दिखाने के लिए मैं भी इन लड़कियों के साथ खड़ा हूं।’


पाकिस्तानी राजनयिक भी हो चुके हैं ट्रोल

ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई पाकिस्तानी नेता या पूर्व अधिकारी इस प्रकार से भारतीय ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया हो। बता दें कि भारतीय संसद द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को रद्द करने और विशेष राज्य का दर्जा खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तानी राजनयिक अब्दुल बासित ने सोशल मीडिया पर कश्मीर में पैलेट गन हमले का दावा करते हुए एक तस्वीर साझा की थी। बासित ने भी गलती से पुरुष को अनंतनाग में पैलेट गन के कारण आंखें खोनेवाला व्यक्ति करार दिया था।

पढे़ं :

अब्दुल बासित ने भी शेयक की थी पॉर्न स्टार की तस्वीर
भारत में नियुक्त पूर्व पाक राजनयिक को इस गलती के कारण सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। हालांकि, अब्दुल बासित ने भी कुछ देर बाद ट्वीट डिलीट कर दिए थे। अब्दुल बासित ने एक ट्वीट को रीट्वीट किया था, जिसमें लिखा था, ‘अनंतनाग में पैलेट गन के कारण आंखें खोनेवाला यूसुफ, प्लीज अपनी आवाज उठाइए।’ हालांकि, मरीज बताया जा रहा यूसुफ हकीकत में पॉर्न स्टार जॉनी सिन्स था। सिन्स को गले लगाकर रोने की ऐक्टिंग करनेवाली महिला भी अडल्ट फिल्मों की पॉनस्टार थी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *