चोट के कारण एटीपी कप से हटे जापान के निशिकोरी

पर्थजापान के टेनिस स्टार कोहनी की चोट से जूझ रहे हैं और इसी के चलते उन्होंने सोमवार को अगले साल होने वाले पहले से हटने का फैसला किया। चोट के कारण वह यूएस ओपन के बाद से टेनिस कोर्ट से बाहर चल रहे हैं। निशिकोरी एक समय विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर थे लेकिन अब 13वें स्थान पर खिसक गए हैं।

निशिकोरी ने निराशा जताई कि वह तीन जनवरी से शुरू होने वाली टीम स्पर्धा में अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे। उन्होंने बयान में कहा, ‘आज अपनी टीम के साथ मिलकर हमने यह फैसला किया कि मैं अब भी उच्च स्तर पर खेलने के लिए शत प्रतिशत फिट नहीं हूं।’

पढ़ें,

30 वर्षीय निशिकोरी ने अक्टूबर में अपनी कोहनी की सर्जरी कराई थी और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह 20 जनवरी से मेलबर्न पार्क में शुरू होने वाले साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेल पाएंगे या नहीं। जापान एटीपी कप टीम में निशिकोरी की जगह योशीहितो निशिओका को लिया गया है। निशिकोरी से पहले ब्रिटेन के दिग्गज एंडी मरे भी चोट के कारण इस प्रतियोगिता से हट गए थे जबकि रोजर फेडरर ने इसमें नहीं खेलने का फैसला किया था।

यह टीम चैंपियनशिप तीन से 12 जनवरी के बीच होगी जिसकी पुरस्कार राशि एक करोड़ 50 लाख डॉलर है। इसमें एकल में अधिकतम 750 और युगल में 250 रैंकिंग अंक भी दांव पर लगे होंगे। प्रतियोगिता में 24 देशों को छह ग्रुप में रखा जाएगा जो राउंड रॉबिन आधार पर एक दूसरे से खेलेंगे। इनमें शीर्ष पर रहने वाली आठ टीमें नॉकआउट में पहुंचेंगी। ग्रुप चरण के मैच पर्थ, सिडनी और ब्रिस्बेन में खेले जाएंगे। फाइनल सिडनी में होगा।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *