
दिल्ली कैपिटल्स के एक अधिकारी ने कहा कि शुरुआत की तारीख 29 मार्च तय कर दी गई है। अधिकारी ने कहा, ‘मुझे बताया गया है कि आईपीएल के 2020 संस्करण का आगाज 29 मार्च को मुंबई में होगा।’ इसका मतलब यह होगा कि शुरुआत में मैच खेलने वाली कुछ टीमों को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यू जीलैंड के खिलाड़ियों की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी।
देखें,
इसका कारण यह है कि उस समय ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के बीच टी20 सीरीज चल रही होगी और इसी तरह इंग्लैंड एवं श्रीलंका की टीम टेस्ट सीरीज खेल रही होंगी, जिसका समापन 31 मार्च को होगा।
एक फ्रैंचाइजी के सीनियर अधिकारी ने इससे पहले कहा था कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल एक बार फिर पुराने फॉर्मेट के आधार पर डबल हेडर का आयोजन करेगी और यह टूर्नमेंट 1 अप्रैल से शुरू होगा। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल इस सीजन में अधिक से अधिक डबल हेडर कराने के पक्ष में है क्योंकि उसका मानना है कि इससे दर्शकों को अच्छा व्यूइंग टाइम मिल सकेगा।
अधिकारी ने आगे कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के बीच टी20 सीरीज 29 मार्च को खत्म होगी। वहीं, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच तकनीकी तौर पर 31 मार्च को खत्म होगा। ऐसे में इन 4 टीमों के बड़े खिलाड़ियों की सेवाएं मिलना शुरुआती मैचों में मुश्किल है।’
Source: Sports

