कुंबले ने बताया, वर्ल्ड टी20 के लिए कैसी हो टीम

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चीफ कोच रहे दिग्गज का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम को विकेट चटकाने वाले विकल्प पर ध्यान देना चाहिए जहां हरफनमौला खिलाड़ी की जगह तेज गेंदबाज को तरजीह मिले। अगले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए भारतीय टीम आने वाले समय में अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी।

कुंबले ने ‘क्रिकनेक्स्ट’ से कहा, ‘मैं निश्चित रूप से मानता हूं कि आपको विकेट लेने वाले गेंदबाजों की जरूरत होगी। ऐसे में मेरे मुताबिक और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलनी चाहिए। आप सवाल उठा सकते हो कि जब ओस की वजह से गेंद गीली हो जाती है तब टीम में कलाई के दो स्पिनरों का होना क्या सही है?’

पढ़ें,

विकेट लेने वाले खिलाड़ी जरूरी
भारत की ओर से टेस्ट और एकदिवसीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘यह काफी जरूरी है कि आप विकेट लेने वाले विकल्प की तलाश करें। टीम हरफनमौला खिलाड़ी को ढूंढ रही है लेकिन आपको ऐसे तेज गेंदबाजों को रखना होगा जो विकेट ले सकें। मुझे लगता है कि यह काफी मुश्किल परिस्थिति है।’

करनी होगी अच्छे खिलाड़ियों की पहचान
कुंबले के मुताबिक, यह पहचान करना अहम होगा कि ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में कौन-कौन अच्छा कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘भारत के लिए यह सोचना काफी अहम होगा कि ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में कौन प्रदर्शन करेगा और कौन से ऐसे गेंदबाज हैं जो विकेट लेने की क्षमता रखते हैं। इसी से विरोधी टीम पर दबाव बनेगा।’

पढ़ें,

आईपीएल में धोनी पर रहेंगी नजरेंअनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस पूर्व कप्तान के लिए आईपीएल का प्रदर्शन काफी मायने रखेगा। उन्होंने कहा, ‘यह इस बात पर निर्भर करेगा कि एमएस (धोनी) आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करते हैं और क्या भारतीय टीम को लगता है कि वर्ल्ड कप में उनकी सेवाओं की जरूरत होगी। इस तरह वह टीम का हिस्सा हो सकते हैं। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा।’

राहुल विकेटकीपर के तौर पर ऑप्शनपिछले दिनों भारतीय टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि लोकेश राहुल वर्ल्ड टी20 में विकेटकीपिंग में बैकअप की भूमिका निभा सकते हैं। कुंबले भी ऐसी सोच रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘राहुल ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका भारतीय टीम इस्तेमाल करने की सोच सकती है। वह टी20 में इस भूमिका को निभा सकते हैं। उन्होंने कर्नाटक के लिए विकेटकीपिंग की है। सीमित ओवरों के फॉर्मेट में बल्लेबाज के तौर पर उनकी क्षमता के बारे में हमें पता है। हां, वह अच्छा विकल्प हैं। मुझे लगता है कि जो भी ऑप्शन हो, वर्ल्ड कप से कम से कम 10-12 मैच पहले उसे पक्का कर लेना चाहिए।’

रोहित बेस्ट, मयंक सर्वश्रेष्ठ युवा क्रिकेटर
कुंबले के मुताबिक रोहित शर्मा 2019 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं जिन्होंने हर फॉर्मेट में रन बनाए और टेस्ट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया। उनके मुताबिक मयंक अग्रवाल साल-2019 के सर्वश्रेष्ठ युवा क्रिकेटर रहे।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *