दुबई में सिद्धार्थ और कियारा ने सीक्रेट वकेशन किया इंजॉय?

और को लेकर अक्सर अफेयर के चर्चे होते हैं। दोनों में से खुलकर किसी ने अपने रिलेशनशिप को लेकर बात नहीं की है लेकिन सिद्धार्थ ने कुछ दिन पहले कहा था कि कियारा आडवाणी उन ऐक्ट्रेसेज की उस लिस्ट में शामिल हैं जिनके साथ वह हुक-अप करना चाहते हैं। अब ऐसी खबर है कि दोनों एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं और उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। वहीं, इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या दोनों दुबई में कोई सीक्रेट वकेशन इंजॉय करने गए थे?

सिद्धार्थ और कियारा बीते सप्ताह एयरपोर्ट पर नजर आए और दोनों एक ही फ्लाइट में सवार हुए लेकिन दोनों एयरपोर्ट पर अलग-अलग पहुंचे थे। फिलहाल दोनों स्टार दुबई में अपने काम को लेकर गए हुए थे। इसके साथ ही दोनों वहां वकेशन भी इंजॉय कर लिया। एयरपोर्ट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैन ने उनके साथ सेल्फी ली और इसके बाद उसी फैन ने कियारा आडवाणी के साथ भी सेल्फी ली।

सिद्धार्थ और कियारा फिल्म ‘शेरशाह’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के रोमांस की खबरें काफी चर्चा में रहीं। एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा के साथ लिंक-अप पर कहा था कि वह मेथड ऐक्टर और अपने को-स्टार के प्यार में पड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि शायद ही उनका ऑनस्क्रीन रोमांस उनकी रियल लाइफ को प्रभावित कर रहा है।

फिल्म ‘शेरशाह’ करगिल में शहीद हुए परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा पर बन रही है। इस फिल्म को विष्णुवर्धन डायरेक्ट कर रहे हैं और करण जौहर प्रड्यूसर हैं। सिद्धार्थ ने अपने किरदार के लिए काफी मेहनत की है। फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग चंडीगढ़, पालमपुर, कश्मीर और लद्दाख में हो चुकी है। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *