US: हनुक्का त्योहार पर अटैक, 5 घायल

न्यू यॉर्क
अमेरिका के न्यू यार्क में यहूदी समुदाय के त्योहार हनुक्का का जश्न मनाने के लिए शनिवार को आयोजित एक पार्टी के दौरान एक रब्बी (यहूदी धर्मगुरू) के घर पर एक व्यक्ति ने कर दिया जिसमें पांच लोग घायल हो गए। ऑर्थोडॉक्स जेविश पब्लिक अफेयर्स काउंसिल (ओजेपीएसी) ने ट्वीट किया, ‘रात 9.50 बजे इस घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ितों (सभी हसीदिक समुदाय के लोग) को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।’

हसीदिक, यहूदियों का एक धार्मिक समुदाय है। एनवाईपीडी के एक प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। न्यू यार्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने एक बयान में कहा कि वह इस घृणित और कायरतापूर्ण कृत्य से हैरान है और उन्होंने राज्य पुलिस से इस घृणित अपराध की जांच करने का निर्देश दिया है।

सीबीएस न्यू यार्क की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू यार्क राज्य के मोंसे में एक हनुक्का उत्सव के दौरान एक व्यक्ति हथियार लेकर रब्बी के परिसर में घुस गया और भागने से पहले कम से कम तीन लोगों को चाकू मार दिया। मोंसे एक बड़ी यहूदी आबादी वाला क्षेत्र है। हडसन वैली क्षेत्र के ओजेपीएसी के सह-संस्थापक योसी गेस्टेटनर ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि पीड़ितों में रब्बी का बेटा भी शामिल हैं। गेस्टेटनर ने बताया, ‘घर में कई लोग थे। वहां हनुक्का उत्सव चल रहा था।’ गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों के दौरान अमेरिका में यहूदियों के खिलाफ कई हमले हुए हैं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *