
मैन ऑफ द मैच रहे राशिद ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट भी झटके। ऐडिलेड टीम ने फिल साल्ट (54) के अर्धशतक की बदौलत 6 विकेट पर 155 रन बनाए जिसके बाद मेलबर्न टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन ही बना सकी।
पढ़ें,
मेलबर्न में खेले गए इस मुकाबले में राशिद अलग ही बल्ले से खेलने उतरे। रेगुलर बैट से अलग राशिद के बल्ले में पीछे की साइड बीच में दबी हुई है, जैसे ऊंट के कूबड़ नजर आते हैं। राशिद ने 25 रन की अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए। वह अपनी टीम के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले क्रिकेटर रहे।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने ट्विटर पर राशिद के बल्ले की एक तस्वीर शेयर की और उसे ‘कैमल’ बताया।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन भी एक अलग तरह के बल्ले से आईपीएल में खेलते नजर आए थे। हेडन के उस बल्ले को ‘मोनगूज बैट’ बताया गया था। उस बैट में ऊपर का हैंडल काफी लंबा था।
Source: Sports

