फोटोः प्रियंका और निक ने बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच दिया प्यारा पोज

और अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। फिलहाल इस समय यह कपल कैलफॉर्निया में सर्दी को इंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को स्नोमोबाइल गिफ्ट किया। दोनों अपने मस्ती की विडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें प्रियंका और निक बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच इंजॉय कर रहे हैं। दोनों ने ब्लैक और वाइट ट्रैक पैंट और जैकेट में नजर आ रहे हैं। कपल एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पोज दे रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस ट्रिप की कई फोटोज शेयर कर चुके हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक साथ मिलकर संगीत सीरीज को प्रड्यूस करने की तैयारी में हैं। इसके अलावा ऐक्ट्रेस को आखिरी बार डायरेक्टर शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई पिंक’ में देखा गया था। इस फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी प्रमुख भूमिका में थे।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *