कंगना अपने होमटाउन में इंजॉय कर रहीं छुट्टियां, बहन रंगोली ने शेयर की तस्वीरें

बॉलिवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रेसेज में से एक एक अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस समय वह काम से ब्रेक लेकर अपने होमटाउन में समय बिता रही हैं। ऐक्ट्रेस ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ नया साल मनाने के लिए काम से ब्रेक से लिया है।

अपनी बहन कंगना रनौत के बारे में उनके फैंस को सोशल मीडिया पर अपडेट करती रहती हैं। आखिरी बार उन्होंने क्रिसमस की तस्वीरें शेयर की हैं। शनिवार को रंगोली ने अपने ट्विटर हैंडल पर कंगना की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ऐक्ट्रेस छुटि्टयों का फुल इंजॉय करते नजर आ रही हैं और वह बर्फ पर मस्ती कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने ट्रैकिंग का विडियो भी शेयर किया है।

वर्कफ्रंट की बातत करें तो कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘पंगा’ 24 जनवरी को रिलीज होगी। डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी की इस फिल्म ऋचा चड्ढा, जस्सी गिल और नीना गुप्ता भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। ऐक्ट्रेस की यह फिल्म वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *