
चौथे और अंतिम दिन जब खेल शुरू हुआ तो सौराष्ट्र को मैच बचाने और हार से बचने के लिए टिककर बल्लेबाजी करने की जरूरत थी लेकिन उत्तर प्रदेश के कप्तान सौरभ कुमार ने अपनी फिरकी की जादू से प्रतिद्वंद्वी टीम के छह बल्लेबाजों को पविलियन की राह दिखाई। इससे सौराष्ट्र की टीम 120 रन पर सिमट गई और उत्तर प्रदेश ने बोनस अंक भी हासिल किया। सौराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज हार्विक देसाई (50) और स्नेल पटेल (19) ने पहले विकेट के लिए 38 रन की भागीदारी निभाई।
पढ़ें,
जीशान अंसारी (42 रन देकर 3 विकेट) ने पटेल को आउट किया। पुजारा कई मौकों पर टीम को मुश्किल से निकालते रहे हैं, उनसे ऐसा ही करने की उम्मीद थी लेकिन वह सिर्फ 10 गेंद ही खेल सके और सौरभ की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने केवल 3 रन का योगदान दिया।
इसके बाद सौरभ और जीशान ने जल्दी-जल्दी सौराष्ट्र के बल्लेबाजों को आउट किया। सलामी बल्लेबाज देसाई डटे थे जो मेजबानों के लिए एकमात्र उम्मीद थी लेकिन जीशान ने लंच से पहले उनका विकेट झटक लिया जिससे टीम का स्कोर आठ विकेट पर 98 रन हो गया।
पढ़ें,
यूपी टीम ने जल्द ही अंतिम दो विकेट झटककर सात अंक अपनी झोली में डाले। यह जीत इसलिए भी खास थी क्योंकि उत्तर प्रदेश ने सौराष्ट्र को उसके ही मैदान पर पस्त किया।
Source: Sports

