U19 क्रिकेट: जीता भारत, बर्थडे बॉय यशस्वी छाए

ईस्ट लंदन के चार विकेट और नाबाद 89 रन की मदद से भारत की अंडर 19 टीम ने दूसरे युवा वनडे में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराकर सीरीज जीत ली। शनिवार को 18 बरस की हुए जायसवाल ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका के आखिरी चार विकेट चटकाए। मेजबान टीम 29.5 ओवर में 119 रन पर आउट हो गई।

आकाश सिंह, एवी अंकोलेकर और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका के लिए जोनाथन बर्ड ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। उसके छह बल्लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके। जीत के लिए 120 रन के लक्ष्य के जवाब में जायसवाल ने 56 गेंद की अपनी पारी में 14 चौके और तीन छक्के लगाए।

यह जोरदार पारी यशस्वी के लिए इसलिए भी अहम रही, क्योंकि आज (28 दिसंबर, 2001) उनका 18वां जन्मदिन भी रहा। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय अंडर 19 टीम ने 16.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने इस युवा खिलाड़ी को 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा है।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *