यूथ विंटर ओलिंपिक: 72 खिलाड़ियों को भेजेगा जापान

तोक्योजापान अगले साल स्विट्जरलैंड के लुसाने में खेले जाने वाले तीसरे में अपने 72 खिलाड़ियों को भेजेगा। यह खेल नौ से 22 जनवरी तक खेले जाएंगे। जापान ओलिंपिक समिति (जेओसी) ने इन खेलों के लिए अपनी टीम का ऐलान किया।

टीम में कुल मिलाकर 117 सदस्य हैं जिनमें से 72 खिलाड़ी (29 पुरुष और 43 महिलाएं) और 45 कोच हैं। सात स्पर्धाओं में जापान के खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे। यूथ ओलिंपिक खेलों में 14 से 18 साल के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।

पहले यूथ विंटर ओलिंपिक खेल 2012 में ऑस्ट्रिया के इंसब्रक में खेले गए थे जबकि इन खेलों का दूसरा संस्करण 2016 में नोर्वे में खेला गया था।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *