घर के बाहर फैंस का प्यार देख सलमान खान नहीं रोक सके आंसू, विडियो वायरल

बॉलिवुड के सुपरस्टार का बर्थडे देशभर में फैले उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं। 27 दिसंबर को 54 साल के हो गए और फैमिली और फ्रेंड्स के साथ उन्होंने इस दिन को सेलिब्रेट किया।

सलमान ने पपराजी के साथ भी केक काटा फिर शाम को अपनी दबंग टीम के साथ। हर साल की तरह सलमान इस साल भी अपने बर्थडे पर फैंस से मिलने बाल्कनी पर आए और उन्हें ग्रीट किया। उनके घर के बाहर सैकड़ों फैंस की भीड़ जुटी थी। कैजुअल टीशर्ट पहने हुए सलमान काफी हैंडसम लग रहे थे।

सलमान का एक विडियो सामने आया है जिसमें वह फैंस को देखकर ग्रीट कर रहे हैं। इस विडियो में साफ दिख रहा है कि वह फैंस की तरफ हाथ हिलाते हुए काफी इमोशनल दिख रहे हैं। यहां देखें विडियो…

इसमें सलमान की आंखों में आंसू दिखाई दे रहे हैं। आंखों में आंसू भरे सलमान के कई विडियोज और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वहीं वर्क फ्रंट पर बात करें तो सलमान खान की फिल्म दबंग 3 बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है। फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा हैं साथ ही सई मांजरेकर ने डेब्यू किया है। इसके बाद वह प्रभुदेवा के साथ फिर से राधे: योर मॉस्ट वॉन्टेड भाई में नजर आएंगे। फिल्म में रणदीप हुड्डा, दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ नजर आएंगे।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *