'सूर्यवंशी' में जब साथ आए 'सिंघम' और 'सिंबा', रोंगटे खड़े कर देगा टीजर

रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म के एक साल पूरे होने के मौके पर मेकर्स ने फैंस को सरप्राइज दिया है। मेकर्स ने रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म की एक झलक दी है।

अजय देवगन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें सिंघम और सिंबा सूर्यवंशी के साथ आते हैं।

अजय ने पोस्ट को कैप्शन दिया है, इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता। तीन गुना फन, तीन गुना ऐक्शन और तीन गुना ऐक्शन का वादा।

फैंस को इस फिल्म का इंतजार है और मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर चुके हैं। फिल्म 27 मार्च 2020 को रिलीज होगी। बता दें कि पहले अक्षय कुमार स्टारर ‘सूर्यवंशी’ और सलमान खान स्टारर ‘इंशाअल्लाह’ बॉक्स ऑफिस पर एक ही दिन रिलीज होने वाली थीं। लेकिन बीते दिनों सलमान ने ट्विटर के जरिए बताया था कि ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट बदल दी गई है। सलमान ने ट्वीट किया था, ‘मैंने रोहित शेट्टी को हमेशा अपना छोटा भाई माना है और आज उसने यह साबित भी कर दिया। अब ‘सूर्यवंशी’ 27 मार्च 2020 को रिलीज होगी।’

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *