नोरा फतेही का नया गाना 'गर्मी' सर्दी में ला देगा पसीना, तोड़ दिए सारे रेकॉर्ड्स

‘दिलबर’ और ‘साकी साकी’ जैसे चार्ट बस्टर्स देने के बाद ने अपने नए गाने से फिर से आग लगा दी है। उनका यह गाना है ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ से। गाने का टाइटल है ‘गर्मी’ और इसमें साथ हैं वरुण धवन। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने को 24 घंटे के अंदर 30 मिलियन लोग देख चुके हैं और इस बात से नोरा भी काफी एक्साइटेड हैं।

ईटाइम्स से खास बातचीत में नोरा ने बताया कि उनका लेटेस्ट गाना उनके पुराने गानों का रेकॉर्ड तोड़ चुका है। उन्होंने कहा, ‘मैं एक्साइटेड हूं। अपने गाने साकी-साकी और दिलबर का रेकॉर्ड ‘गर्मी’ से तोड़ दिया है। गर्मी को यूट्यूब पर 24 घंटे में 30 मिलियन लोगों ने देख लिया है।’ नोरा कहती हैं कि इस रिस्पॉन्स से वह बहुत खुश हैं और अगले प्रॉजेक्ट्स में बेहतर करने का प्रेशर बढ़ गया है।

वहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अपना एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए एक विडियो शेयर किया है। उन्होंने सभी को प्यार देने के लिए शुक्रिया भी बोला है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *